पिपलोदा: पिता की मौत के 5 दिन बाद पुलिस ने बेटी को किया दस्तयाब कालूखेड़ा थाने के रानी गांव का मामला। पिता ने लगाई थी फांसी
कालूखेड़ाथाना अंतर्गत रानीगांव में एक शख्स ने बेटी के लापता होने पर फांसी लगा ली थी। लाश पेड़ पर लटकी मिली। परिजन ने शव साढ़े सात घंटे तक फंदे से उतारने नहीं दिया था। परिजनों का आरोप था बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने के बावजूद तलाश नहीं कर पाई। इससे पिता आहत था। घटना के पांच दिन पुलिस ने राजस्थान से बेटी को दस्तयाब कर उसे ले जाने वाले आरोपी को पकड़ लिया।