चूरू: सैनिक बस्ती स्थित आवास पर विधायक हरलाल शरण ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों का सम्मान किया
Churu, Churu | Apr 1, 2025 चूरू जिले के दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सोयल खान और खुशवंत चौधरी को साउथ कोरिया से मार्शल आर्ट में प्रतिष्ठित ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया है।चूरू के सैनिक बस्ती स्थित विधायक आवास पर मंगलवार को दोनो खिलाड़ियों को विधायक हरलाल सहारण ने सम्मानित किया।