चूरू: एनडीपीएस मामलों में जब्त 1 करोड़ 60 लाख से अधिक का मादक पदार्थ पुलिस लाइन में जलाया गया, डोडा पोस्त, गांजा, हेरोइन आदि नष्ट
Churu, Churu | Mar 31, 2025 चूरू पुलिस ने एनडीपीएस मामलों मे जब्त एक करोड़ 60 लाख से अधिक राशि का मादक पदार्थ जलाकर नष्ट कर दिया। नष्ट किये गए मादक पदार्थो में 5168 किलो डोडा पोस्त, गांजा, हीरोइन और नशीली टैबलेट शामिल थी। डीएसपी सुनील झाझड़िया ने सोमवार शाम बताया कि एसपी जय यादव के सुपरविजन में विभिन्न थानों में पुलिस कार्यवाही के दौरान जब्त मादक पदार्थ का निस्तारण किया गया।