चूरू: पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड ने सैनिक बस्ती स्थित आवास पर की जनसुनवाई, बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी
Churu, Churu | Mar 31, 2025 सैनिक बस्ती स्थित अपने आवास पर पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड ने सोमवार को जनसुनवाई करते हुए चूरू विधानसभा सहित जिले के अलग-अलग शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों के अभाव अभियोग सुने और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। राठौर ने बड़ी तादाद में आए लोगों से मुलाकात करते हुए शिकायतें एवं अभाव अभियोग सुनकर अधिकारियों को निर्देश दिए।