जमुई: बसैया के पास अन्नपूर्णा बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा युवक गंभीर घायल, सड़क जाम
Jamui, Jamui | Apr 25, 2026 शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार अन्नपूर्णा बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार की देर रात करीब 10:00 बजे तक सड़क जाम रखा और जमकर आक्रोश जताते हुए हंगामा किया।