तारानगर: रैया टूण्डा में किसान का घर कुर्क, कमरे में बंद जीव को करवाया आजाद, किसान सभा ने कहा- तारानगर में नहीं होने देंगे कुर्की
रैया टूण्डा में एक किसान के घर को फाईनेंस कम्पनी द्वारा कुर्क करने का मामला सामने आया है गांव में उस समय हडक़म्प मच गया, जब रैया टूण्डा निवासी किसान के घर में बेजुबानों जीव को कमरे में सील कर कुर्क कर दिया गया।सूचना पर अखिल भारतीय किसान सभा के निर्मल कुमार मौके पर पहुंचे तथा पीडि़त किसान सुनील पारीक की घर वापसी करवाई और घर में बन्द बेजुबान जीव को आजाद करवाया।