तारानगर: तारानगर विधानसभा के मूंदीताल में MLA नरेन्द्र बुडानिया व पूर्व MLA कमला कस्वां ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण
क्षेत्र की ग्राम पंचायत- मूंदीताल में करोड़ों रू की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण सादे समारोह में किया गया। तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया व पूर्व विधायक कमला कस्वां ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पशु चिकित्सा उप-केन्द्र के साथ-साथ मिसिंग लिंक सड़क भामासी-खैमाणा एवं ढाणियों के विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण किया।