तारानगर: सादुलपुर के डोकवा गांव की रोही में खेजड़ी के पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
डोकवा के राजू जाट 40 साल ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि उसका चचेरा भाई सुभाष उर्फ सुभाष चंद्र उम्र 54 साल अपने खेत में 16 जुलाई 25 को कृषि कार्य करने के लिए गया था। तथा खेजड़ी के पेड़ की छंगाई कर रहा था। अचानक पैर फिसल जाने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और खेजड़ी के पेड़ से नीचे गिर गया। जिससे सुभाष उर्फ सुभाष चंद्र खेजड़ी के पेड़ के नीचे गिरने से मौत हो गई।