तारानगर: तारानगर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी BJP नेता राकेश जांगिड़ ने गहलोत सरकार पर अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने का आरोप लगाया
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय खोलकर वाह-वाही हासिल करने की कोशिश की थी,लेकिन पूर्व में संचालित हिंदी माध्यम विद्यालय को बंद कर विद्यार्थियों के साथ अन्याय किया था, अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय खोल दिए मगर उनमें नवीन विशेषज्ञ पद भी सृजित नहीं किए, जिससे विद्यार्थी परेशान थे।