डीएम मधुसूदन हुल्गी का एक्शन मोड: खुद रोवर पकड़कर कराई पैमाइश, किसानों को मौके पर सौंपी खतौनियां
देवरिया। सलेमपुर तहसील क्षेत्र में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को राजस्व प्रकरणों का मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया। प्रशासनिक पारदर्शिता और मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम खुद जमीन पर उतरे।