झुंझुनू: पुलिस लाइन में चोरियों का सिलसिला जारी, महिला कांस्टेबल के क्वार्टर से नगदी और जेवरात चोरी
झुंझुनू कोतवाल नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि झुंझुनू पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल मोनिका के क्वार्टर में रविवार की रात 1 बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए नगदी और जेवरात चोरी कर लिए हैं महिला कांस्टेबल अपने ससुर के साथ जयपुर शादी समारोह में शिरकत करने गई थी, वापस आने पर देखा तो क्वार्टर के ताले टूटे हुए थे