झुंझुनू: झुंझुनू महिला थाना पुलिस ने देरवाला से फरार गिरफ्तारी वारंटी को किया गिरफ्तार
झुंझुनू महिला थाना इंचार्ज अभिलाषा ने प्रेस नोट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि महिला थाने के प्रकरण संख्या 33/ 2013 में लंबे समय से फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटी अयूब पुत्र मुमताज जाती काजी निवासी देरवाला को रविवार शाम 5:00 के आसपास झुंझुनू महिला थाना पुलिस की टीम ने देरवाला गांव से गिरफ्तार किया है आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा पूछताछ जारी है