झुंझुनू: गुढागौड़जी में मोबाइल प्वाइंट दुकान से दुकानदार की आंखों के सामने मोबाइल चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
गुढागौड़जी में एक मोबाइल प्वाइंट की दुकान से दिन दहाड़े दुकानदार की आंखों के सामने से एक महिला ने मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दुकानदार आनंद गढ़वाल ने बताया की गुढा में एसबीबीजे बैंक के सामने उसकी दुकान है। एक महिला मोबाइल का कुछ सामान लेने दुकान पर आई। जिसने सामान के पैसे दिए। पैसे गल्ले में रखकर वह अपना मोबाइल चेक करने लगा।