झुंझुनू: शहर के रोड नंबर-1 पर स्थित हार्डवेयर की दुकान से ₹17000 की चोरी करने वाले चोरों का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
झुंझुनू के रोड नंबर एक पर स्थित हार्डवेयर की दुकान से रविवार की रात करीब 2:00 बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने दुकान में पीछे के रास्ते से घुसकर गल्ला तोड़कर उसमें से 17000 रुपए चुरा लिए अज्ञात चोरों के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिनमें वह चोरी करने की वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से वहां से निकल गए कोतवाली पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है