गुन्नौर: गांव ब्यौरा निवासी महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे के सहारे लटका हुआ मिला
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव ब्यौरा निवासी राधेश्याम की पत्नी विमला देवी का शव शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। शव लटका हुआ देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गांव ब्यौरा निवासी राधेश्याम की शादी करीब 8 साल पहले जनपद बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर से हुई थी।