जतारा: बम्होरी खास:शादी में जा रहे युवक की बाइक को कार ने मारी टक्कर, झांसी में चला इलाज, चालक पर FIR
टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर ग्राम बम्होरी खास स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास 20 जून को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में जेरा थाना क्षेत्र निवासी प्रेम अहिरवार घायल हो गया, जिसे परिजन उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए।इलाज के बाद शुक्रवार को घायल के पिता महेश कुमार अहिरवार ने दिगौड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।