नौगावां सादात: दहेज के लिए महिला को घर से निकाला, पति समेत 7 पर दर्ज हुआ मुकदमा
नौगावां सादात। थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक, महिला की शादी 25 नवंबर 2018 को राशिद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे और अतिरिक्त पांच।