चाईबासा: कुमारडुंगी के बांकधर गांव में डायन का आरोप लगाकर वृद्धा की हत्या करने के मामले में फरार आरोपी 12 साल बाद हुआ गिरफ्तार
थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान ने आरोपी राजु हेम्ब्रम के अंधारी गांव के ढीपासाई स्थित अपने नए घर में आने की गुप्त सूचना छापामारी की गयी। पुलिस के आने की भनक पड़ते ही वह घर की खिड़की से निकल कर फरार हो गया। उसका पीछा कर घर से कुछ दूरी में एक खेत के पास उसे पकड़ लिया गया। इस घटना में सहयोग करने वाले चार लोगो को वर्ष 2012 में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया था ।