सहजनवा: घघसरा में रात में अवैध मिट्टी खनन का आरोपः स्थानीय लोगों ने जेसीबी से खुदाई पर उठाए सवाल
गोरखपुर के घघसरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-4 पंडित दीनदयाल नगर (बिसरी) में रात के समय कथित अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि देर रात जेसीबी मशीनों से मिट्टी की खुदाई की जा रही है। इस संबंध में तहसीलदार राकेश कनौजिया ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।