गुना: नेशनल हाईवे 46 की भदौरा घाटी पर ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरी बोरियों की सुतली
Guna, Guna | Apr 20, 2026 गुना जिले में म्याना थाना की नेशनल हाईवे 46 की भदौरा घाटी पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। 20 अप्रैल की वायरल तस्वीरों में ट्रक में भरी बोरी की सुतली के बंडल सड़क पर बिखर गए, कुछ देर के लिए जाम लगा। हाईवे 1033 एंबुलेंस और डायल 112 पहुंची। चालक परिचालक सुरक्षित बताए गए है। ट्रक और माल को सड़क से हटाकर सड़क को क्लियर किया गया। बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।