कहरा: सदर थाना क्षेत्र के बंफर चौक पर गोलीबारी, पुलिस ने किया उद्भेदन, 3 आरोपी गिरफ्तार
Kahara, Saharsa | Nov 23, 2024 सदर थाना क्षेत्र के बंफर चौक समीप 21 नवंबर को हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक जख्मी हो गया था। जिसका इलाज प्राइवेट अस्पताल मे चल रहा है। जख्मी का नाम गोलू सिंह जो की सदर थाना क्षेत्र के संत नगर वार्ड 15 का है। इसी मामले का सहरसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम प्रेम आनंद, मीनू कुमार और प्रवीण कुमार बताया जा रहा है।