#अलीगढ़ में संदिग्ध विदेशी नागरिकों के सत्यापन की मांग, करणी सेना ने प्रशासन को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी,अलीगढ़। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान और जांच की मांग को लेकर करणी सेना ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने डीएम से रोरावर, कोतवाली, सासनी गेट और बन्नादेवी क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने स्लॉटर हाउसों और अन्य प्रतिष्ठानों में काम करने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच कराने की बात कही। चौहान ने प्रशासन को 72 घंटे का समय देते हुए कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
#Aligarh #KarniSena #GyanendraSinghChauhan #AligarhPolice #AligarhAdministration #BangladeshiCitizens #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 28, 2026