पटना ग्रामीण: भाजपा नेता सुशील मोदी दिल्ली से पहुंचे पटना, बिहार बजट को बताया शानदार
भाजपा नेता सुशील मोदी मंगलवार की देर शाम दिल्ली से पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान सुशील मोदी ने बिहार बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उसे शानदार बताया है। वहीं, उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को अच्छा बजट पेश किए जाने को लेकर धन्यवाद दिया है।