रायसेन: रायसेन में भारतीय मजदूर संघ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
Raisen, Raisen | Jul 6, 2025 भारतीय मजदूर संघ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रायसेन में चार सत्रों में कार्यकर्ताओं को दी संगठन की जानकारी रायसेन शहर के सागर रोड पर एक होटल में रविवार को भारतीय मजदूर संघ का जिला परिचय वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री और भोपाल संभाग प्रभारी मेघा दुबे मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम को चार सत्रों में विभाजित किया गया।