कोडरमा: झुमरी तिलैया नगर परिषद ने 10 महीने में ₹6.5 करोड़ होल्डिंग टैक्स वसूला
झुमरी तिलैया नगर परिषद के नगर प्रशासक अंकित गुप्ता ने मंगलवार को 11 बजे बताया कि ने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में अप्रैल से जनवरी तक होल्डिंग टैक्स के रूप में 6 करोड़ 35 लाख रुपये से अधिक की वसूली की है, जो निर्धारित लक्ष्य का 71 प्रतिशत है। नगर परिषद क्षेत्र में कुल 27,310 होल्डिंग धारकों में से 18,810 लोगों ने टैक्स जमा कर दिया है।