कोडरमा: कोडरमा जंक्शन से होली में सफर करना हुआ मुश्किल, ट्रेनों में जगह नहीं
होली पर्व पर झारखंड व बिहार लौटने वाले प्रवासी, छात्र-छात्राओं और नौकरीपेशा लोगों की यात्रा मुश्किल भरी नजर आ रही है। दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद व सिकंदराबाद से आने वाली अधिकांश ट्रेनों में 25 फरवरी से 3 मार्च तक सीटें पहले ही फुल हो चुकी हैं, जबकि कई ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है।