सहजनवा: भगवानपुर टोल प्लाजा का ढांचा तेज आंधी-बारिश से गिरा, लिंक एक्सप्रेस-वे पर हादसे में कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
खजनी थाना क्षेत्र में लिंक एक्सप्रेस-वे पर स्थित भगवानपुर टोल प्लाजा का ढांचा तेज आंधी और बारिश के कारण ढह गया। यह घटना सोमवार, 22 जून को दोपहर करीब 2 बजे हुई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आंधी-तूफान के दौरान टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों संदीप पाण्डेय, आदर्श कन्नौजिया, अखिलेश यादव और अमरनाथ गोस्वामी ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।