प्रतापगढ़: रोहित मिश्रा बने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष, मीरा भवन में पटाखे फोड़कर मनाया जश्न
मीरा भवन निवासी और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्रा को भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले में जश्न का माहौल है। मीरा भवन में गुरुवार दोपहर 2 बजे समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए रोहित के पिता देवेंद्र नाथ मिश्र और माता अमिता मिश्रा ने इसे पार्टी का बड़ा सम्मान बताया और बेटे की मेहनत को इस सफलता का श्रेय दिया।