मंडला: SDM सचिन जैन ने मोहगाँव क्षेत्र का दौरा किया, आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवगांव, रयगांव एवं मुनू का निरीक्षण किया
Mandla, Mandla | Apr 23, 2026 अनुविभागीय अधिकारी श्री सचिन जैन द्वारा गुरुवार को दोपहर 3 बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवगांव, रयगांव एवं मुनू का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर श्री जैन ने टीकाकरण कार्यक्रम, परिवार नियोजन, एनीमिया रोकथाम अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों की जानकारी ली।