मुगलसराय: मुगलसराय में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, बहुमंजिला इमारतों पर चला बुलडोजर
मुगलसराय में बुद्धवार दोपहर 12 बजे को अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया गया। डीडीयू जंक्शन के सामने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे से अवैध कब्जों को हटाया। इस दौरान कई बहुमंजिला इमारतों के अवैध हिस्सों को भी ध्वस्त किया गया। प्रशासन का कहना है कि नगर में प्रस्तावित 6 लेन सड़क चौड़ीकरण कार्य में अतिक्रमण बड़ी बाधा बन रहा था।