BHU के दो प्रोफेसरों को मिला पद्मश्री सम्मान, काशी को मिली गौरव की अनुभूति
Sadar, Varanasi | Jan 25, 2026 वाराणसी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को घोषित पद्म पुरस्कारों की सूची में काशी का नाम एक बार फिर गौरव से चमका। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के दो प्रतिष्ठित शिक्षकों संगीत विभाग की पूर्व प्रोफेसर मंगला कपूर और चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS) के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. श्याम सुंदर अग्रवाल को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है।