जमुई के औद्योगिक विकास और आर्थिक प्रगति को नई दिशा देने के उद्देश्य से आज माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चकाई प्रखण्ड में 105 एकड़ में आकार ले रहे इस विशाल एथेनॉल प्लांट का विस्तृत स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्च 2027 तक उत्पादन शुरू करने की दिशा में जारी तैयारियों का जायजा लिया, जहां ₹3,400 करोड़ के बड़े निवेश से अंकुर बायोकेम, अंकुर स्टील, सी.एल.एम. डेवलपर्स और अंकुर ट्रेडविस्टा के माध्यम से 10,000 से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने जा रहे हैं। प्रतिदिन 10 लाख लीटर एथेनॉल उत्पादन, 20 मेगावाट कैप्टिव पावर प्लांट और 'जीरो लिक्विड डिस्चार्ज' (ZLD) जैसी अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह प्रोजेक्ट रोजाना 30,000 क्विंटल अनाज की खपत कर स्थानीय किसानों को मजबूत बाजार प्रदान करेगा, साथ ही भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने चकाई में 9,000 एकड़ चिन्हित भूमि के संबंध में जिला प्रशासन की कार्ययोजना की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Industries Department, Bihar
Jamui Police
#Jamuinews
#samratchoudhary
#CMSamrat
Jamui, Bihar | Oct 3, 2026