बिहार बनेगा उद्योग और स्किल का हब, जमुई में 3,400 करोड़ के निवेश से रोजगार की उम्मीद
चकाई (जमुई)। संवाददाता। बिहार को औद्योगिक एवं कौशल विकास का हब बनाने की दिशा में सरकार की ओर से प्रयास तेज किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चकाई, जमुई स्थित इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान औद्योगीकरण के लिए चिन्हित करीब 9,000 एकड़ भूमि के संबंध में प्रस्तुतीकरण का भी अवलोकन किया गया।
बताया गया कि जिले में स्थापित किए जा रहे इथेनॉल प्लांट अगले वर्ष तक शुरू हो जाएंगे। वहीं, जमुई में करीब 3,400 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश से 10 हजार से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
सरकार की ओर से कहा गया कि उद्योग, निवेश और रोजगार के माध्यम से बिहार के विकास को नई गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। औद्योगिक परियोजनाओं के धरातल पर आने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Sono, Jamui | Oct 3, 2026