भैंसदेही: सावलमेढा में जिला कलेक्टर ने आदिवासी कन्या आश्रम का निरीक्षण किया, छात्रों से संवाद कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बुधवार को भैंसदेही विकासखंड के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम, सावलमेंढा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर आश्रम की छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कलेक्टर ने छात्राओं को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए उनसे आत्मीय संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई, दिनचर्या और आश