भीलवाड़ा: ANTF की बड़ी कार्रवाई: बस स्टैंड से दो तस्करों को दबोचकर 7 लाख रुपये का अवैध डोडा पोस्त किया जब्त
भीलवाड़ा। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स यानी ए.एन.टी.एफ (ANTF) ने नशे के सौदागरों पर एक करारा प्रहार किया है। टीम ने तस्करों के एक बड़े मंसूबे पर पानी फेरते हुए भीलवाड़ा बस स्टैंड से करीब सात लाख रुपये कीमत का अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। आरोपी मध्य प्रदेश से यह खेप रोडवेज बस के जरिए राजस्थान ला रहे थे।