कांके: लोअर करमटोली स्थित आवास में सीएम ने दिवंगत पूर्व मंत्री विमला प्रधान को दी श्रद्धांजलि
Kanke, Ranchi | Sep 19, 2026 लोअर करमटोली स्थित आवास में शनिवार दोपहर करीब एक बजे सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत पूर्व मंत्री विमला प्रधान को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि विमला प्रधान का सार्वजनिक जीवन में योगदान और जनता के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।