कुकड़ू: ख़ुदीलांग गांव में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति करम पर्व
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में मंगलवार को प्रकृति पूजा का पर्व करम धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया. भाई-बहन के अटूट प्रेम, सुख-समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली का प्रतीक माने जाने वाले इस पर्व को लेकर गांवों में उत्साह का माहौल रहा. शाम पांच बजे ख़ुदीलांग गांव में महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करम राजा की पूजा-अर्चना की और पर