होशंगाबाद नगर: कृषि उपज मंडी में सांसद ने अधिकारियों को फोन पर दिए निर्देश, FAQ मानकों पर अनावश्यक सख्ती से बचने को कहा
नर्मदापुरम की कृषि उपज मंडी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक कार्यशैली पर नई बहस छेड़ दी है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दर्शन सिंह चौधरी का है, जिसमें वे फोन पर अधिकारियों को समर्थन मूल्य पर गेहूं और चना खरीदी को लेकर निर्देश देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सांसद स्पष्ट रूप से कहते सुनाई दे रहे हैं।