बरवाला: पुलिस ने 756 लंबित चालानों से ₹8,32,200 जुर्माना वसूला, अभियान जारी रहेगा: पुलिस प्रवक्ता
केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 167(8) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ट्रैफिक एवं हाईवे, हरदीप सिंह दून के आदेशानुसार जिला पंचकूला में लंबित चालानों की वसूली हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना है, जिन्होंने दो या दो से अधिक बार यातायात नियमों का उल्लं