बरवाला: कोट गांव के पास ऑल्टो कार और टेंपो की टक्कर, पुलिस मौके पर पहुंची
सोमवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार बरवाला के नजदीक कोट गांव के पास सोमवार को ऑल्टो कार और टेंपो में टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहगीरों के द्वारा डायल 112 पर फोन कर पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से सा