बरवाला: कालका के गांधी चौक से मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
मंगलवार को सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार कालका के गांधी चौक से मोटर साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। कालका में चोरो के हौंसले इस क़दर बुलंद है कि कालका के गांधी चौक से एक मोटर साइकिल नंबर एच आर 49 डी 4763 को दो अज्ञात युवा चुरा कर ले गए। मोटर साइकिल के मालिक ने बताया कि उसने गांधी चौक में किसी काम से अपनी बाइक खड़ी की थी ।