60 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर ने सोशल मीडिया पर जरेरुआ के युवक को दे डाली खुली चुनौती,पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
मुरैना:
ग्वालियर-चंबल संभाग के बीहड़ों में एक बार फिर डकैतों की धमक और सोशल मीडिया पर खुली चुनौती ने सनसनी फैला दी है। 60 हजार रुपये के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर ने बीहड़ में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर अपने दुश्मन को खुली चेतावनी दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।बता दे कि कल्ली गुर्जर ने मुरैना जिले के जरेरूआ गांव निवासी करूआ गुर्जर को खुलेआम चुनौती दी और जंगल स्थित महेश्वरा मंदिर पर आमने-सामने की जंग लड़ने के लिए बुलाया।
कल्ली ने ऐलान किया था कि मंदिर पहुंच जाएगा। हालांकि, वह तय समय से कुछ देरी के बाद मंदिर पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने करूआ गुर्जर को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और ललकारा। इसके बाद मंदिर के बाहर खड़े होकर उसने अपनी ताकत का खुला प्रदर्शन किया।👇 Morena Breaking Hello morena Namaste Morena Bol Morena
Morena, Morena | Oct 15, 2026