पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी पर एसपी के द्वारा किया गया 5 हजार का इनाम घोषित, धोखाधड़ी के मामले में पुलिस की दबिश तेज,सीएसपी ने दी जानकारी👇। मुरैना जिले में धोखाधड़ी के एक मामले में फरार चल रहे पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी अंकित शर्मा पर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मुरैना पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि आरोपी को पकड़वाने में पुलिस की मदद करें। सिटी कोतवाली थाने में उनके खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्कूल में प्रवेश लेने का आपराधिक मामला दर्ज है।
मुरैना पुलिस द्वारा आरोपी अंकित शर्मा की सूचना देने या पकड़वाने वाले के लिए 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा मुरैना पुलिस अधीक्षक के द्वारा की गई है।
बता दे कि मुरैना के सिटी कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ फर्जी (कूटरचित) दस्तावेजों के जरिए स्कूल में प्रवेश लेने और जन्मतिथि से जुड़े फर्जीवाड़े की शिकायत पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
बताया गया कि मूल रूप से पिनाहट, आगरा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले अंकित शर्मा ने वर्ष 2016 के रियो ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
* उन्होंने अपने स्कूली खेलों की शुरुआत मुरैना जिले से राज्य स्तर तक की थी और भोपाल स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
उनकी खेल उपलब्धियों को देखते हुए भारत सरकार के आयकर विभाग द्वारा उन्हें नियुक्ति दी गई थी और वर्तमान में वे चेन्नई (तमिलनाडु) में पदस्थ हैं।
मामले की जानकारी देते हुए मुरैना के नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) कविन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि जन्मतिथि के फर्जी दस्तावेजों से जुड़े मामले की शिकायत मिलने पर सिटी कोतवाली थाने में कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और आमजन से सहयोग की अपील की जा रही है। Morena Breaking Bol Morena Namaste Morena SP Morena @highlight Dinesh Gurjar MLA Morena AajTak Jitu Patwari Hello morena
Morena, Morena | Oct 15, 2026