कोरबा: युवती पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार, ब्रेकअप के तनाव में दिया वारदात को अंजाम, नाबालिग साथी भी पकड़ा गया
Korba, Korba | May 2, 2026 कोरबा के पंचवटी के पास ड्यूटी पर जा रही युवती पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के तनाव में उसने यह वारदात की।घटना 27 मार्च की सुबह करीब 10:45 बजे की है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंप हाउस निवासी आशा खेवरार पैदल ड्यूटी पर जा रही थीं।