सदर: प्रयागराज: नलिनी हॉस्पिटल अब नए और भव्य रूप में शुरू, धोबी घाट चौराहे के पास मिलेंगी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं
Sadar, Allahabad | Nov 6, 2026
प्रयागराज: शहर के प्रतिष्ठित नलिनी हॉस्पिटल का अब और अधिक भव्य, विशाल और आधुनिक सुविधाओं के साथ नए पते पर शुभारंभ हो गया है। पहले मनमोहन पार्क (कटरा) में संचालित यह अस्पताल अब सिविल लाइंस स्थित धोबी घाट चौराहा, पेट्रोल पंप के पास शिफ्ट कर दिया गया है। धनतेरस के पावन अवसर पर अस्पताल का भव्य उद्घाटन किया गया।