खंडवा: मंत्री शाह के क्षेत्र में भ्रष्टाचार: नदी में पुल का ढांचा बना, खाते से ₹40 लाख निकाले, शासन को भेजा प्रमाण पत्र
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के गृह जिले में हैरान करने वाला भ्रष्टाचार हो रहा है। उनके स्वयं के विभाग में अधिकारियों ने नदी में अधूरे पुल का निर्माण पूर्ण बताकर लाखों रुपए की राशि आहरित कर लिया। इसका खुलासा सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत हुआ है।