पिता की मौत के बाद बेटियों के लिए मसीहा बने विधायक रोमी साहनी, उठाया पढ़ाई का जिम्मा
लखीमपुर खीरी। कोई यूं ही गरीबों का मसीहा नहीं बन जाता, बल्कि दूसरों के दर्द को अपना समझने का जज्बा उसे खास बनाता है। पलिया विधायक रोमी साहनी ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए बेसहारा बेटियों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
पलिया तहसील के ग्राम कृष्णानगर निवासी चरनजीत सिंह की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता का साया उठने से बेटियों हरप्रीत कौर और मनप्रीत कौर के भविष्य की चिंता सताने लगी। ऐसे कठिन समय में विधायक रोमी साहनी परिवार के सहारे बने।
विधायक रोमी सहानी ने आज शुक्रवार को सुबह करीब 10:00 बजे कहा कि दोनों बेटियों की पढ़ाई, फीस, ड्रेस और स्कूल आने-जाने का किराया उठाने की जिम्मेदारी ली। साथ ही मृतक की पत्नी जसप्रीत कौर को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
विधायक के इस संवेदनशील कदम से दुखी परिवार को संबल मिला और बेटियों के भविष्य के प्रति नई उम्मीद जगी।
#highlightseveryone #paliakalankheri #नीमगाँव #LakhimpurKheri #followers #viralvideochallenge
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Oct 9, 2026