छिन्दगढ़: सुकमा में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
सुकमा की थाना छिंदगढ़ पुलिस ने NH-30 पर एक मारुति ईको वाहन से 48.740 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। कुल शराब का बाजार मूल्य ₹23,680 है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड कराया गया है। पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।