रविवार शाम 4 बजे हुए हिन्दु सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज में एकता, सनातन धर्म के प्रति जागरूकता और सामाजिक परिवर्तन के विषय पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, संत-महात्माओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। आयोजकों के अनुसार, वर्तमान समय में समाज को संगठित और जागरूक करने की आवश्यकता है।