जहानाबाद: जहानाबाद में ADTO करिश्मा सिंह ने की वाहन चेकिंग, ₹1.5 लाख से अधिक का जुर्माना, ऑटो चालकों पर कड़ी नज़र
जहानाबाद में सड़क सुरक्षा को लेकर शनिवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। DTO के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर ऑटो चालकों के कागजातों की सघन जांच की गई। इस दौरान रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, परमिट, प्रदूषण और लाइसेंस की जांच हुई। कई चालकों का चालान काटा गया। अभियान में करीब 1.5 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया।